फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेदिनीपुर स्थित खाकी बाबा मंदिर परिसर में 11 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं व्यसन मुक्ति दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार की रात तक चले कार्यक्रम में वक्ता सुरेंद्र सिंह और रविंद्र शास्त्री सहित अन्य आचार्यों ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गायत्री महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और व्यक्ति के विचारों में पवित्रता, संतुलन एवं सकारात्मकता का संचार होता है। पूर्व प्रधान दीपक सिंह एवं गिरीश सिंह ने कहा किनकारात्मकता, तनाव और सामाजिक विकृतियों को दूर करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक है। कहा कि गायत्री मंत्र के नियमित जप मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक विकास में सहायक होता है। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, नीरज सिंह, नीलम सिंह, बाउल सिंह, मीरा सिंह, रीता सिंह, नयनतारा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें