फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ मिनट के मुकाबले में बराबरी पर छूटी गाजीपुर और जम्मू-कश्मीर के बीच कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलाड़ी गांव में स्व. सागर राम की स्मृति में बुधवार को राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 220 पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

गाजीपुर के अंचल पहलवान और जम्मू-कश्मीर के साहिल के बीच मुकाबला आठ मिनट की जोर आजमाइश के बाद बराबरी पर छूटा। बैरान गांव निवासी पहलवान विशाल ने मुजफ्फरनगर के पहलवान रिजवान को नौ मिनट में तो अयोध्या के पहलवान राजकुमार ने पनिस्का के पहलवान पीयूष को पांच मिनट में चित कर दिया। भजयां गांव के संदीप ने मऊ के दुर्गेश, भड़सर के अमित ने वेदबिहारी पोखरा के राजू को हराया।
प्रतियोगिता का सबसे रोचक मुकाबला गाजीपुर के अंचल पहलवान और जम्मू कश्मीर के साहिल पहलवान के बीच देखने को मिला। लगातार आठ मिनट तक अखाड़े में दमखम दिखाने के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंधऊ के वीरेंद्र और अयोध्या के प्रद्युम्न और मऊ के दुर्गेश व तिलाड़ी के रितेश, भड़सर के सोनू व सरैया के सिंटू की कुश्ती का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में लालचन पहलवान व कमेंटेटर रमेश पाल, सचिव राममिलन पहलवान, प्रबंधक सत्यप्रकाश पहलवान रहे।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कुश्ती गांवों की अनमोल धरोहर है, जो मिट्टी से जुड़ाव और उसकी खुशबू बिखेरती है।
गांवों की इस परंपरागत विरासत को विलुप्त होने से बचाने के लिए ऐसे आयोजन हर गांव में होने चाहिए। इस मौके पर संगठा प्रसाद मिश्रा, बृजेश सिंह, जैनेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, नयन राम आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें