राजापुर के रायपुर मौजा में गोरिल बाबा के वार्षिक मेले में आयोजन दंगल मुकाबले में जोर आजमाइश करत
- फोटो : 1
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के राजापुर ग्राम स्थित रायपुर मौजा में मंगलवार को गोरिल बाबा का वार्षिक मेला का आयोजन हुआ। गोरिल बाबा के दर्शन-पूजन और मनोकामना पूर्ति की कामना लेकर जनपद समेत गैर जिलों से भी लोग पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटी रही और बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं दंगल मुकाबले में पहलवान विशाल यादव विजेता घोषित किए गए।
मान्यता के अनुसार प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल सप्तमी अथवा उसके बाद आने वाले मंगलवार को गोरिल बाबा के मेले का आयोजन होता है।
श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। शुभारंभ भाजपा नेता एवं भावंरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने फीता काटकर किया। शानदार मुकाबले के बाद राजापुर के पहलवान विशाल यादव ने गदा अपने नाम किया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया।