फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और मंदिरों पर दीप प्रज्जवलित कर भजन-कीर्तन करेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 वर्षों बाद राममंदिर के निर्माण का सपना पूर्ण होने जा रहा है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा किया कि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्साह के साथ अपने-अपने घरों तथा मंदिरों पर दीप प्रज्जवलित कर भजन-कीर्तन करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्रनाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, माया सिंह, रासबिहारी राय, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राकेश यादव, नितीश उपाध्याय, पारस बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें