फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से जले हैं विभिन्न गांवों में लगे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगे ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जले हैं। इससे लगभग सौ घरों की बत्ती गुल है। विभाग ने सभी जले हुए ट्रांसफार्मरों का इस्टीमेट बनाकर स्टोर में जमा करने का आश्वासन दिया है। अब तक जले हुए ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से इस उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के नैसारे में 25 केवी, धरवा में 25 केवी, बरहपुर में 63 केवी, बाघी में 63 केवी, हरखौली में 25 केवी और धामूपुर गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर के जलने से लगभग सौ घरों की बिजली गुल हो गई है। सबसे बड़ी समस्या इस उमस भरी गर्मी में लोग बिजली के अभाव में रात भर सो नहीं पा रहे हैं। इसके चलते उनकी दिनचर्या पर खराब असर पड़ रहा है। यही नहीं पानी की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को हैंडपंप या कुओं पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के न रहने के कारण इन्वर्टर चार्ज करना भी मुनासिब नहीं हो पा रहा है। इससे परेशानी और बढ़ गई है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। इस समस्या की तरफ ग्रामीणों की ओर से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन अभी तक जले ट्रांसफार्मरों की न तो मरम्मत ही हो सकी है न ही उनको बदला गया है। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने बताया कि सभी जले ट्रांसफार्मरों का इस्टीमेट बनाकर स्टोर में जमा कर दिया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें