फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के समर्थन में उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता

Sat, 16 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने की कार्रवाई की भाजपा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है जबकि वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे आरोपों की भाजपा कार्यकर्ता स्वयं जांच कर आम जन के बीच सच बताएंगे।

 इस प्रकरण पर 16 मई को टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय पर पार्टी की बैठक आयोजित की गई है। कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक द्वेषवश में की गई है।

 इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्त आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय और संचालन महामंत्री सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन


 उधर, भाजयुमो के तत्वावधान में टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय के पास कार्रवाई के विरोध में प्रदेश सरकार की पुतला जलाया।

 जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई को मोर्चा के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। पालिका अध्यक्ष के खिलाफ की गई इस साजिश को बेनकाब किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री सुमित तिवारी, भानू केशरी, आशुतोष राय, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें