फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईयां गांव के सामने रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में जहां कोहराम मच गया। इधर मृतक की भतीजी की बरात आने वाली थी। घटना के बाद विवाह की तैयारियां रुक गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोदसईयां गांव निवासी रविंद्र राम (32) मेहनत मजदूरी करके जीविकोपार्जन चलाते थे। शाम को उसकी भतीजी संजना की बरात आने वाली थी। इधर परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदार विवाह की तैयारियों के साथ अन्य कार्य में जुटे हुए थे। तब- तक ट्रेन की चपेट में आने रविंद्र राम की मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। महिलाओं रोने- बिलखने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। मौत के बाद पत्नी किरण देवी, मां लक्ष्मीना देवी सहित तीन बच्चे बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी पुत्री के ससुराल वालों को दी। वर पक्ष की ओर से लोग गांव पहुंचे और एक मंदिर में दुल्हा-दुल्हन को ले जाकर विवाह संपन्न कराया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पुत्री लेकर घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें