फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। घरेलू कलह से तंग आकर चार बच्चों के पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घर के लोगों ने शव देने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर छह सरस्वती नगर स्थित राम जानकी पोखरा निवासी सेराज सुलेमानी का बड़ा पुत्र पप्पू (45) गुरुवार की दोपहर घर में किसी बात को लेकर झगड़ा किया। इसके बाद गुस्से में आकर अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटक गया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो सन्न रह गए। पति की मौत के बाद पत्नी सबीना का रो- रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेना चाहा पर परिजनों ने परिवारिक मामला बताकर शव को देने से इनकार कर दिया। शुक्रवार के दिन उसके पैतृक आवास नोनहरा में शव का दफन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें