फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलजुल कर समाज हित में करें कार्य

Sun, 15 Mar 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाजसेवा न्यास की ओर से तुलसीपुर स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष बच्चन सिंह ने कहा कि संस्था के लोग आपस में इसी प्रकार मिल-जुलकर एक-दूसरे के सहभागी बने।
विज्ञापन



उपाध्यक्ष प्रो. केएन सिंह ने कहा कि संस्था क्षत्रियों के विकास एवं युवा पीढ़ी के अंदर पनप रही बुराइयों को समाप्त करने निरंतर कोशिश कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख देवेेंद्र सिंह, शिवाजी सिंह, हृदयनारायण सिंह, रामअवध सिंह, बद्री सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, विनोद सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, गजराज सिंह, अजयप्रताप सिंह, नंद कुमार, बृजभान सिंह बघेल, गंगा प्रसाद, सुरेश सिंह, दीनानाथ सिंह, गुलाब सिंह आदि उपस्थित थे।

संचालन महेशप्रताप सिंह और आभार डा. अरविंद सिंह ने व्यक्त किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के सत्यनारायण मद्धेशिया के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर परिषद के जिला प्रभारी विरेंद्र गुप्त, विद्युत प्रकाश, श्यामबली, सुनील साहू, राजकुमार, कन्हैयालाल, रामजी वर्मा, संजय चौरसिया, मनोज जायसवाल, राजेंद्र गुप्त, मथुरा प्रसाद केशरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता लालजी गुप्त और संचालन सुभाष अग्रहरि तथा आभार जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्त ने व्यक्त किया। बिंद समाज समिति की ओर से राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा एवं गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर राममिलन बिंद, रामलखन बिंद, लल्लन बिंद, प्रभु बिंद, कुमार बिंद, सुदेशरी, ज्ञानती, रमेश बिंद आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तैलिक साहू समाज की ओर से स्थानीय एक मैरेज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में वक्ताओं ने समाज को संगठित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में लोकगीत गायक आरजू अंचल एवं उनके साथियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिवकुमार गुप्त, संजय गुप्त, कृष्णावतार, शेषनाथ, संदीप साहू, अच्छेलाल गुप्त, विनोद गुप्त, अजय, सुदेश्वर, बैजनाथ प्रसाद बैजू, संगीता गुप्त, आशा गुप्त, उपेंद्र, रामजीत, मोहन गुप्त उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य राजकुमार गुप्त और संचालन हरिनाथ गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें