फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम, अगले साल से एनएच पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
रामबन के पास निर्माणाधीन एनएच-124डी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। नए वर्ष में जिले के लोगों को नए एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) की सौगात मिलेगी। जनपद में निर्माणाधीन एनएच-124 डी का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा है कि शेष निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। 54 किलोमीटर लंबे एनएच-124 डी का निर्माण कार्य 650 करोड़ रुपये की धनराशि से किया जा रहा है।
सैदपुर से मरदह को जोड़ने के लिए सादात-जखनिया होते हुए एनएच-124 डी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए वर्ष 2015 में इसका प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 में जिले में एनएच-124 डी के निर्माण को मंजूरी दी गई। मंजूरी के साथ ही इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया। तमाम औपचारिकताओं व भूमि अधिग्रहण वगैरह की प्रक्रिया को पूरा करते हुए करीब दो वर्ष पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। एनएच-124 डी जनपद के 60 गांवों से होकर गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें