फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 28 दिनों से फंसे जलपोत को निकालने के लिए नदी में जमा रेत को हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
कालूपुर घाट के पास गंगा में फंसा  मालवाहक जलपोत। संवाद
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। क्षेत्र के कालूपुर गंगा तट पर 28 दिनों से फंसे एक मालवाहक जलपोत को निकालने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने शुक्रवार से बड़े पैमाने पर ड्रेजिंग अभियान शुरू कर दिया है। जलस्तर कम होने के कारण यह पोत नदी में फंस गया था। जलमार्ग के निर्धारित रूट पर कटर सक्शन ड्रेजर मशीन से नदी में जमा रेत को हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ड्रेजर मशीन से नदी तल से पर्याप्त गहराई तक रेत हटाए जाने के बाद जलमार्ग में जलस्तर सामान्य होगा। जलस्तर सामान्य होने पर फंसे हुए मालवाहक जहाज को सुरक्षित रूप से वाराणसी भेजा जा सकेगा। यह पोत कोलकाता से वाराणसी जा रहा था और खाली था। यह मालवाहक जलपोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब 3000 क्विंटल वजनी है। इस पर 6 क्रू मेंबर सवार हैं।
हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा तट के पास नदी में जलस्तर काफी कम होने के कारण यह पोत बीच में फंस गया था। इसे निकालने के कई प्रारंभिक प्रयास असफल रहे थे। यह मालवाहक जलपोत वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लोटिंग जेट्टी परियोजना से जुड़े भारी उपकरणों और सामग्रियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाना था। डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक अक्तूबर में कोलकाता से विदेशी पर्यटकों को लेकर दो मंजिला लग्जरी यात्री क्रूज एमवी गंगा विलास को वाराणसी तक संचालित किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में राष्ट्रीय जलमार्ग पर पर्याप्त गहराई और सुचारु नौवहन (नेविगेशन) व्यवस्था बनाए रखना प्राधिकरण के लिए एक बड़ी चुनौती है।

कालूपुर घाट के पास गंगा में फंसा  मालवाहक जलपोत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें