फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मास्टर्स एथलेटिक्स में चार पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। एक गोल्ड सहित कुल चार पदक जीतकर न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

65 प्लस आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल, ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल, डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल, रिले दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। 65 वर्ष की आयु पार करने के बाद भी जिस प्रकार उन्होंने अपनी फिटनेस और ऊर्जा को बनाए रखा है, वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी इस उपलब्धि पर सैन्य जवानों, खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पदक तालिका में नाम दर्ज कराना था। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मित्रों और परिजनों को दिया। वह वर्ष 1979 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और 2009 में सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2021 से उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग में मास्टर्स एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया। अब तक वे लगभग 30 पदक जीत चुके हैं। बब्बन राम की उपलब्धियों को देखते हुए मार्च 2024 में तत्कालीन आर्मी चीफ मनोज पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें