फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षार्थी रहें तनावमुक्त, अभिभावक करें मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान अक्सर छात्र एवं छात्राएं तनाव में आ जाते हैं। तनाव में आने से उनका पेपर खराब हो जाता है और परिणाम उनकी उम्मीद के विपरीत आता है। तनाव ग्रस्त छात्र अच्छी तरह से पढ़ नहीं पाते हैं। वह हमेशा शांत एवं उदास रहते हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभु राम चौहान ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों को तनाव से मुक्त रहना चाहिए। तनाव में रहकर छात्र अपने विषय वस्तु को अच्छी तरह से पढ़ नहीं सकते हैं। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने कहा कि परीक्षा के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को परीक्षा से पूर्व इस तरह तैयार करें कि वह परीक्षा के बोझ या डर से उबर कर तनाव मुक्त हो लें और परीक्षा दें। इसमें अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक चंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि परीक्षार्थी तनाव से दूर रहने के लिए योगासन एवं व्यायाम करें। बैठे और गहरी सांसें लें। पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इससे उनके अंदर जो परीक्षा का भय या डर होगा और जो तनाव उसमें उत्पन्न हुआ है, वह समाप्त हो जाएगा। पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें