फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मार्शल आर्ट में तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में बीते 28 और 29 जून को मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें केएस मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित पांच पदकों पर कब्जा जमाया। वापस लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच कृष्णा शर्मा ने बताया कि करंडा के ब्राह्मणपुरा निवासी जया दुबे, यूसुफपुर खड़बा निवासी प्रांजल दुबे, खावपुर सपही के ज्ञानेंद्र बिंद स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

भड़सर निवासी अभिनव राजभर एवं आयुष वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किए। पदक विजेता बच्चों ने बिरनो थाने के पास कारगिल शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। खिलाड़ियों को लोगों ने बधाई दी। ग्रामीणों ने खिलाड़ियाें को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर घूरा सिंह, आकाश राजभर, सुरेश शर्मा, श्याम सुंदर राजभर, रोहित गौड़, विपिन चौरसिया, संतोष खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें