फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कक्षा 9 और 11 में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 5 अगस्त तय

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट एवं स्क्रूटनी से हाईस्कूल पास छात्रों के कक्षा 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। इस संबंध में परिषद के सचिव का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कि कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत छात्रों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क को 25 अगस्त तक चालान के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाएगा। इस तिथि तक छात्रों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा। प्रत्येक छात्र के शैक्षिक विवरणों को उनके कक्षा अध्यापक एवं प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय अभिलेख के अनुसार 26 अगस्त से 5 सितंबर तक जांच की जाएगी।
कोई त्रुटि होने पर 6 से 20 सितंबर तक संशोधित किया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली एवं कोष पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा। परिषद की वेबसाइट पर अपलोड छात्रों के शैक्षिक विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर इसके लिए कक्षा अध्यापक एवं प्रधानाचार्य ही उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें