फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों और महिला एनसीसी कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन

वर्दी में मुस्तैदी से यातायात नियंत्रित करतीं महिला पुलिसकर्मियों और कैडेट्स ने नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और अनुशासन का संदेश दिया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस पहल का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करना है। बताया कि महिला पुलिसकर्मियों तथा महिला एनसीसी कैडेट्स ने प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन किया। मिश्रबाजार चौराहा, लंका मैदान तिराहा, रौजा चौराहा, सैनिक चौराहा और विशेश्वरगंज तिराहे पर महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियंत्रित किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें