फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिलाओं ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए किया सामूहिक पूजन

विज्ञापन
करहिया गांव में गोवर्धन पूजा करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का त्योहार मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष रूप से पूजा-अर्चना की और अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। घरों की साफ-सफाई के बाद महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पारंपरिक विधि से पूजा की।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने गोवर्धन की मूसल से कुटाई की। इस रस्म के पीछे यह मान्यता है कि महिलाएं पहले अपने भाइयों को कोसा करती हैं और उसके बाद उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। कई घरों में कैलेंडर का उपयोग करके भी पूजा की गई। पूजा में शामिल महिलाओं ने गोधन की कथा सुनी। कथा सुनने के बाद, महिलाओं ने मूसल से गोधन की कुटाई की। इस पूजा का महत्व धन, धान्य, संतान और गोरस (दूध-दही आदि) की वृद्धि से जुड़ा है। ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शहर के बंशीबाजार, लंका, सिंचाई विभाग चौराहा, गोराबाजार, पीरनगर, शास्त्री नगर, नवापुरा, नवकापुरा, स्टेशन रोड, बड़ीबाग, नवाबगंज, उर्दू बाजार, चुंगी, रुईमंडी, नवाब साहब का फाटक, टेढ़ी बाजार, रजदेपुर जैसे विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें