फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धान की खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा गांव के पास धान के खेत में गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी अनुप्रिया (26) का शव कटघरा गांव के पास धान के खेत में मिला। मृतका गर्भवती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतका के दोनों हाथ पीछे कपड़े से बांधे हुए थे और गले में भी कपड़ा कसा हुआ था। वहीं, उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

उसका मायका मोबारकपुर उचौरी है। पति लोक निर्माण विभाग में नौकरी करता है। वह अपने पति के साथ कटघरा गांव में किराये के मकान में रहती थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके एवं ससुराल के लोग आए हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें