फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ दुकान पर कपड़ा वापस करने जा रही थी महिला, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौत, पुत्र घायल 

Thu, 07 May 2020 10:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर जिले की जमानिया कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग पर ताजपुर मांझा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। टक्कर से एक मकान की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


मतसा निवासी मुख्तार अंसारी की पत्नी आशमा (60) ने बीते दिन राजपुर गांव की एक दुकान से कपड़ा खरीदा था। पसंद न आने पर एक बजे के करीब वह पुत्र शाहिद के साथ उसे वापस करने पैदल दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान जिला मुख्यालय से जमानिया की तरफ जा रहा तेज रफ्तार डंपर दोनों को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे स्थित केशव गुप्ता के टिनशेड की दीवार को तोड़ते हुए खेत में उतर गया।

टक्कर से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां आशमा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शाहिद को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि चालक के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


शायद वह नशे में था, इसलिए यह दुर्घटना हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। डंपर को जेसीबी से निकाला जा रहा है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें