थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-मेहनाजपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इलाके के इटहां गांव निवासी शिवप्रसाद की पत्नी भगवंती देवी (50) अपने पुत्र चंदन के साथ बाइक से दवा लेने बाजार गईं थीं, वहां से वापस लौटते समय शिवदासपुर के पास वाराणसी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मां-बेटा सड़क से गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से भगवंती देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे में चंदन गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैदपुर ले जाया गया। दुर्घटना के बाद वह कार छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुच गए। जाम की सूचना मिलते थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गये। चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार को थाने ले आई। इस मामले में अज्ञात चालक के खिल ाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।