फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह के प्रयास में झुलसे सत्येंद्र की हालत गंभीर

Fri, 15 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर में शिवपाल यादव की सभा में आत्मदाह करने के दौरान झुलसे सत्येंद्र बिंद की हालत गंभीर है। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती सत्येंद्र की हालत बुधवार की देर रात अचानक खराब हो गई। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में आनन फानन में देर रात सत्येंद्र के परिजन उसे सिंह मेडिकल मलदहिया ले आए। यहां पर अब उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सत्येंद्र के भाई डॉ. कमला राम बिंद का कहना है कि हालत में कोई सुधार के संकेत नहीं मिल रहे हैं। बीएचयू में देर रात हालत खराब होने के बाद हमें उसे सिंह मेडिकल में लाना पड़ा। सत्येंद्र के भाई का आरोप ये भी है कि  बीएचयू में उसका इलाज बेहतर ढंग से हो भी नहीं रहा था। लोगों ने सत्येंद्र के बेहतर इलाज का आश्वासन तो दिया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में हमें उसे बीएचयू से रेफर कराकर यहां लाना पड़ा। बता दें कि बीते मंगलवार को गाजीपुर के सैदपुर में मंत्री शिवपाल यादव की सभा के दौरान सत्येंद्र बिंद ने आत्मदाह का प्रयास किया था। कोटेदार के उत्पीड़न से जूझ रहा सत्येंद्र शिवपाल से मिलकर अपनी समस्या रखना चाहता था। आत्मदाह के बाद उसे बीएचयू अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो 60 फीसदी जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें