फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रीता विश्वकर्मा (33) बीती रात अपने कमरे में जाकर सो गई थी। देर रात परिवार के कुछ लोग विवाहिता को बुलाने के लिए आवाज लगाने लगे। काफी देर बाद तक कमरे के अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका से बंद दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि विवाहिता अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी देर रात घर पहुंच गए। दोनों परिवारों की सहमति से परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के दो पुत्र हैं। मौधा चौकी इंचार्ज सुनील शुक्ला ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें