फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी आई तो छत से उतर रही महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

विज्ञापन
मृतका पुष्पा देवी की फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
गंगौली। बरेसर थाना क्षेत्र के शक्कापुर गांव में शुक्रवार तड़के आई आंधी के दौरान छत से उतर रही एक महिला पुष्पा देवी सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शक्कापुर गांव निवासी अनिल राम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे तेज आंधी आई। उस समय गांव निवासी वीरेंद्र राम की पत्नी पुष्पा देवी (40) घर की छत पर सो रही थीं। आंधी शुरू होने पर वह जल्दबाजी में नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें