फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलु विवाद में महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया गांव में महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की सूचना पर पहुंची गहमर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता का पत्नी अंजली (35) से कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह बच्चे स्कूल चले गए और दिलीप भी बाहर चले गए।
इसी बीच अंजली ने कमरा बंदकर छत में कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे से लटक गई। बच्चे स्कूल से लगभग 11 बजे घर आए और मां को आवाज लगाई। कमरे का दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो मां फंदे पर लटकी हुई थी। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सूचना दिलीप को दी। दिलीप ने गहमर पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कामाख्या चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने शव उतरवाया। घटना के बाद बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। दिलीप को एक लड़का व दो लड़कियां हैं। गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दिलीप गुप्ता की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में घटना हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें