सिहोरी गांव में आग में जलकर महिला की मौत की सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस और गांव के लोगों की भी?
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज । थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। हादसे में एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त परिवार को कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।
इलाके के सिहोरी गांव निवासी मुन्ना पासी स्थानीय पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। उसका पुत्र प्रद्युम्न धान की रोपाई के लिए खेत की सिंचाई कर रहा था। घर पर ललिता देवी अकेले थी। वह खाना बना रही थी। इसी बीच सिलिंडर से गैस रिसाव होने के चलते आग लग गई। शोर मचाने पर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते विवाहिता की मौत हो चुकी थी। साथ ही अगलगी की घटना में फ्रिज, कपड़ा, बेड और घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य शव देखकर बिलखने लगे । मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है, इसमे एक पुत्री और एक पुत्र की शादी हो चुकी है।
सिहोरी में आग से जलकर दम तोड़ने वाली मृतिका ललिता का फाइल फोटो।- फोटो : GHAZIPUR