फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हवा और गलन ने कंपकंपाया, धूप नहीं निकलने से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लोग ठंड के कारण बेहाल नजर आए। सुबह-शाम गलन के कारण लोग ठिठुरते हुए नजर आए। पूरे दिन भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुआ। वहीं सुबह-शाम जबरदस्त कोहरा देखना को मिला।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 14.4 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धून नहीं निकलने से लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे। राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लिया। शीतलहर और ठंड के कारण सड़कों पर रौनक कम देखने को मिली। ज्यादातर लोग अपने प्रतिष्ठानों और घरों में ही नजर आए। सरकारी दफ्तरों में रूम हीटर जलते हुए देखा गया। लगातार पड़ रही ठंड के कारण लोग अब बेहाल नजर आने लगे हैं। दिन की अपेक्षा सुबह-शाम गलन अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घने कोहरे के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। कोहरे के कारण ओस भी पड़ रही है। ठंड के कारण सबसे अधिक दिक्कत गरीब वर्ग के लोगों को हो रही है। वह किसी तरह से ठंड को झेल रहे हैं।
सद्भावना और पवन पांच-पांच घंटे लेट रही
गाजीपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों के विलंब होने का क्रम जारी है। वाराणसी-छपरा रेलखंड पर संचालित होने वाली 12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस तीन, 12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दो, 14008 रक्सौल सद्भावना एक, 11061 पवन एक्सप्रेस पांच, 15232 गोदिया बरौनी पांच, 12561 सेनानी दो और 14015 आनंद बिहार दो घंटे विलंब रही।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों के दुकानों पर दिख रही रौनक
गाजीपुर। जैसे-जैसे ठंड लंबा खींच रहा है, उतनी ही अधिक रौनक गर्म कपड़ों के दुकानों पर देखने को मिल रही है। लोग गर्म कपड़ों की दुकानों से मफलर, स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी कर रहे हैं। इसके कारण दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं।
अलाव जलवाने की मांग
नंदगज। स्थानीय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में अलाव नहीं जलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में स्टेशन चौराहा और चोचकपुर मोड़ पर अलाव जलाया जा रहा। लेकिन, बाजार के सब्जी मंडी, सौरम मोड़ पारस गली, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सहित मंदिरों के पास अलाव नही जलाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें