फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से जल्द मिलेगी निजात

Mon, 08 Jun 2015 11:06 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विभागीय अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है। यह डीपीआर पंडित दीनदयाल विद्युत योजना के तहत बनेगी। समयसीमा के अंदर डीपीआर नहीं देने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रेलराज्य मंत्री ने रायफल क्लब में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन



मनोज सिन्हा ने गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जमानिया, दिलदारनगर, सैदपुर, सादात, जंगीपुर, बहादुरगंज समेत कुल आठ टाउन में विद्युतीकरण योजना के तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द बनाने के लिए कहा। इसके तहत इन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें