सिटी रेलवे स्टेशन रोड पर सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से नवनिर्मित उर्वरक बफर गोदाम का लोकार्पण सोमवार को डीसीएफ के अध्यक्ष विजयशंकर राय ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस गोदाम के निर्माण से लगभग 1000 मीट्रिक टन उर्वरक का अतिरिक्त भंडारण संभव हो सकेगा जिससे जिले में खाद की किल्लत नहीं होगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि नवनिर्मित गोदाम सहकारी संस्था इफको की ओर निर्मित है।
उर्वरक के भंडारण के लिए गोदाम को आरक्षित कराने का प्रयास शुरू हो गया है, जिससे इफको उर्वरक का भरपूर भंडारण किया जा सके। इसका लाभ जनपद के किसानों को मिलेगा। साथ ही संस्था को भी लगभग साढ़े लाख रुपये प्रति वर्ष किराए के रूप में प्राप्त होगा। इस अवसर पर डीसीएफ प्रबंधतंत्र के सदस्य राजकुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, उर्मिला राय, रामबचन यादव, पारस सिंह, धनंजय सिंह कुशवाहा, विजयशंकर राय, दयानंद सिंह, रामप्रकाश, सुग्रीव, आरआर विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, लल्लन राय सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।