फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें नहीं मानने पर होगा आंदोलन

Sat, 26 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में दिया जा रहा धरना शनिवार को जारी रहा।
विज्ञापन


धरना सभा का नेतृत्व कर रहे संगठन के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कर्मचारी एवं संघ विरोधी कार्यप्रणाली की निंदा करते कहा कि अगर 28 दिसंबर तक पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर मृत कर्मचारी की पत्नी उक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल आरंभ करेगी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने जिलाधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी सहित बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर अविलंब प्रभावी हस्तक्षेप कर धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की मांग की है। आगाह किया कि अगर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगें नहीं मानी गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धरना सभा में हनुमान यादव, बृजेश यादव, छेदी सिंह, अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, मनोज राय, मांधाता सिंह, संजय यादव, जितेन्द्र यादव, मनोज सिंह, परवेज, हीरा यादव एवं अमित कुमार उपस्थित थे। संचालन हनुमान यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें