भांवरकोल थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने शादी के बाद दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की।
मोटरसाइकिल नहीं देने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति ने उसका निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर सिकंदर में 22 जनवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही सास, ससुर और ननद और पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। होली के पहले पति और सास, ससुर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।