फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1.89 लाख हेक्टेयर में होगी धान की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में खरीफ वर्ष 2025 में 1 लाख 89 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होगी। इसके अलावा इस बार दलहन और तिलहन की खेती पर अधिक जोर है। कृषि विभाग बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था सुनिश्चित कराया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग का दावा है कि सभी विकासखंड पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उच्च गुणवत्ता के अनुदानित बीजों की उपलब्धता है। जिसमें शियाट्स धान 4, एचयूआर 917, शियाट्स धान 1, एमटीयू 7029 के बीज उपलब्ध हो चुके हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शियाट्स धान - 4 मध्य अवधि की 130-135 दिन की धान की प्रजाति है। इसकी उपज क्षमता 55 से 58 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। दाना मध्य, पतला से बारीक होता है। यह ब्राउन प्लांट हापर कीट और बैक्टीरियल लीफ लाइट रोग प्रतिरोधी है और यह समय से बोवाई के लिए उपयुक्त है।
शियाट्स धान - 1 धान की प्रजाति पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अनुकूल है, जो 120 से 125 दिन की फसल है। इसकी उत्पादन क्षमता 40 से 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। एचयूआर-917 धान सुगंधित छोटे दाने वाले धान की किस्म है। जो बीएचयू वाराणसी की ओर से विकसित की गई है।
विज्ञापन

यह एक उच्च उपज वाली किस्म है। इसका चावल सुगंधित और छोटा दाने वाला होता है। इसकी उत्पादन क्षमता 55 से 60 कुंतल प्रति हेक्टेयर की है। यह धान की फसल आंधी और तूफान में जमीन में नहीं गिरती है।
साथ ही रोग प्रतिरोधी भी है। समय से बोवाई के लिए उपयुक्त है। एमटीयू-7029 अच्छा उत्पादन देती है। इसकी उत्पादन क्षमता 50 से 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसका चावल स्वादिष्ट और अच्छी गुणवत्ता वाला होता है, जिसके कारण बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। यह धान की प्रजाति ब्राउन प्लांट ऑफर कीट और ब्लास्ट जैसे रोगों के प्रति सहनशील होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें