फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाए से पीटकर ली पत्नी की जान

Sat, 30 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर मुहल्ले में मामूली बात पर हुए विवाद के दौरान युवक ने चारपाई के पाए से हमलाकर अपनी पत्नी की जान ले ली। घटना शुक्रवार की देर रात हुई। इस मामले में मृतका किरन देवी (35) के पिता ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



कपूरपुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता की शादी दस वर्ष पहले करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी नरेश गुप्ता की बेटी किरन के साथ हुई थी। उसकी तीन बच्चियां हैं। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर जितेंद्र का पत्नी से विवाद हो गया। इसी दौरान नाराज जितेंद्र ने चारपाई के पाए से पत्नी किरन की इस कदर पिटाई कर दी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

 परिवारीजन रात करीब आठ बजे घायल किरन को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घर वाले शव को लेकर फिर जिला अस्पताल आए जहां शव को मोर्चरी में रखा गया। घटना की सूचना किरन की बेटियों ने ननिहाल को दी।
विज्ञापन



जानकारी होने पर मायके वाले गाजीपुर आए। इसके बाद नरेश गुप्ता ने बेटी किरन के पति जितेंद्र, श्वसुर रामजी गुप्ता और सास लालसा देवी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें