फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमी संग तीन बच्चों को लेकर पत्नी हो गई फुर्र, पति ने थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Sat, 27 Jun 2026 04:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि पत्नी तीन बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर पत्नी, प्रेमी और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पत्नी तीन बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी 14 मई 2012 को गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। बीते करीब छह वर्षों से उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। इस संबंध को लेकर अक्सर घर में विवाद और झगड़ा करती रहती थी। 

बीते 20 जून को वह रोज की तरह काम पर चला गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी घर में रखा जेवर, कपड़े और तीनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। घटना की जानकारी होने पर उसने अपने ससुर से मोबाइल पर संपर्क कर पत्नी के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने गाली देते हुए कहा कि अब वह तुम्हारे साथ नहीं रहेगी। साथ ही दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें