शव को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जय प्रकाश राम ने भी पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। लेकिन, वह अपने साथ अपने बेटे को रखता था। इधर, दूसरी पत्नी भी कुछ समय बाद किसी के साथ चली गई। इसके बाद उसने तीसरी शादी की। लेकिन, करीब तीन माह पूर्व तीसरी पत्नी की माैत हो गई। एक माह पहले पहली पत्नी वंदना मरदानपुर स्थित अपने घर आई।
बुधवार की शाम छह बजे वह खेत में पशुओं के लिए हरा चारा (चरी) काटने जेठानी कौशल्या (45) के साथ घर से 350 मीटर दूर गई थी। आरोप है कि इसी समय जयप्रकाश राम भी पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा और इसी दौरान फावड़े से वंदना पर वार करना शुरू कर दिया।
घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि वह बगल के धान के खेत की तरफ भागी। जहां आरोपी ने उसके सिर को फावड़े से कूचकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई जेठानी कौशल्या पर भी वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
चार बच्चों के भविष्य पर संकट
पूरे घटनाक्रम के चलते चार बच्चों के भविष्य अंधेरे में चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक जय प्रकाश-वंदना से एक बेटा हुआ था, जो अपने पिता के ही साथ रहता था। जबकि शैलेंद्र के साथ शादी के बाद वंदना की तीन और संतानें हुई थीं। इनमें शिवानी (7), आर्यन (6) और कल्लू (1) शामिल हैं।
वह अपने बच्चों को लेकर इस समय घर आई थी वहीं, ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को मारता रहता था, जिससे उसके साथ पत्नी उसे छोड़कर चली जाती थी। इससे वह खुन्नस खाए हुए था।