फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सर्पदंश से पत्नी की मौत, सदमे से पति ने भी तोड़ा दम; परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Fri, 02 Aug 2024 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: गाजीपुर के भांवरकोल के वीरपुर गांव में पत्नी के बाद पति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पत्नी और पति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। शव देख कुछ देर बाद सदमे में हृदयगति रूकने से पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुत्रों व पुत्री के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की आंख भर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वीरपुर गांव निवासी शांति देवी (40) देर शाम परिजनों के साथ खाना खाकर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। देर रात सर्प ने उसके पैर में डंस लिया। इस दौरान महिला की नींद टूट गई और वह चिल्लाने लगी। 

आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए और टार्च से देखा सांप आंगन में घूम रहा था। परिवार के सदस्यों ने सांप को मार डाला। इधर महिला की स्थिति बिगड़ने पर उसे झाड़फूंक के लिए अमवा के सती माई लेकर आए। जहां से रात करीब 2.30 बजे ठीक होकर घर आ गई, लेकिन कुछ ही देर बाद शांति देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन


परिजन उसे उपचार के लिए बिहार प्रांत के प्रतापगढ़ अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होता देख डाॅक्टराें ने बक्सर अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

परिवार के लोग शव लेकर जैसे ही घर पहुंचे कुछ देर बाद सदमे में मृतका के पति रामप्रवेश ऊर्फ गुड्डू की भी हृदयगति रूकने से मौत हो गई। पति- पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

पुत्रों एवं पुत्रियों को बिलखता देख ग्रामीणों की भी आंख भर आई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें