फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बावजूद भी पहले मैच के पहले गोल से करमपुर के लोग रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर हाकी विश्व कप प्रतियोगिता में खेले गए पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी की तरफ से खेल रहें खिलाड़ी उत्तम सिंह द्वारा किए दागे गए गोल से गांव के लोग झूम उठे। हालांकि प्रतियोगिता में भारत हार गया। लेकिन उत्तम के गोल से गाजीपुर जिले के करमपुर गांव निवासियों में खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन

भारतीय जूनियर हाकी टीम में गाजीपुर के करमपुर गांव निवासी उत्तम सिंह को शामिल किया गया है। भूवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच खेला गया। इस दौरान उत्तम सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले दस मिनट में अपने स्टीक से गोल दागा। इसके बाद खेल प्रेमी उत्तम के घर पहुंचकर उसके पिता भुल्लन सिंह को बधाईयां दी। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि बुधवार को अपना पहला मैच अगर भारत जीत गया होता तो खेल के दसवें मिनट में उत्तम की स्टिक से दगा भारत का पहला गोल हाकी के इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो जाता। फिर भी हम सबके लिए गर्व की बात यह है कि करमपुर के बेटे उत्तम सिंह ने विश्व कप के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें