फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जूते नहीं मिले तो रंगदारी में रुपये मांगने लगा शुभम चौबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के मुख्य बाजार में मोहम्मद कौशेन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी शुभम चौबे को पुलिस पुलिस वारदात के तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

इधर, बुधवार की देर रात परिजनों ने मोहम्मद कौशेन के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे- खाक किया। युवक के पिता मोहम्मद दाउद ने कहा कि शुभम चौबे दुकान से तीन बार जूता लेने आया था, जब चौथी बार आया तो मना कर दिया। इस पर वह पुत्र से रंगदारी के रूप में 20 हजार रुपये मांग रहा था।
मोहम्मद कौशेन के पिता मोहम्मद दाउद ने बताया कि रौजा पर मेरी जूता व चप्पल की तीन दुकानें हैं। आरोपी शुभम चौबे दुकान पर आकर जूता ले जाता था, लेकिन पैसा नहीं देता था। वारदात वाले दिन बेटे को शुभम चौबे ने झुन्नूलाल चौराहे के पास रोक लिया। इसके बाद शुभम चौबे ने कट्टा निकाल लिया। तभी बेटे का साथी बचाने के लिए शुभम चौबे से उलझ गया। इस दौरान हाथापाई होने लगी और गोली चल गई।
विज्ञापन

उधर, सूचना के अनुसार पुलिस के सामने शुभम चौबे ने बयान दिया है कि शिवम राय ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, लेकिन फिलहाल दूर-दूर तक सफलता मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें