फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्राम प्रशासक पर तालाब की जमीन कब्जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ रायफल क्लब सभागार परिसर पहुंचे  मृतक अजय राम के पिता ओमप्रकाश व चचेरा भाई विजय
विज्ञापन
गाजीपुर। मोहांव गांव के पासीपुरवा के तालाब के पास अजय राम की हुई हत्या के बाद ग्रामसभा की तालाब की जमीन पर कब्जे का मामला भी गरमा गया है।
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को अजय के पिता ओमप्रकाश और चचेरे भाई विजय कुमार ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और असलहा बरामदगी की मांग की। साथ ही आरोपी व बकराबाद के ग्राम प्रशासक संजय बिंद पर तालाब की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए अवैध निर्माण गिराने की मांग की।
विजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जुए के दौरान अजय राम की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हाईवे पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को परिवार ने अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की स्थिति पर सवाल उठाए। चचेरे भाई का आरोप है कि शुरुआती तहरीर जल्दबाजी में दी गई थी। बाद में क्षेत्राधिकारी के गांव पहुंचकर विवेचना करने के दौरान परिवार ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। फुटेज में चार अन्य लोग अजय राम को पकड़कर ले जाते और खुलेआम असलहा लहराते दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने इन सभी की गिरफ्तारी और इस्तेमाल किए गए असलहों की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

हत्या के साथ तालाब की जमीन पर कब्जे का भी उठाया मुद्दा
डीएम से मुलाकात के दौरान परिजनों ने आरोपी संजय बिंद पर तत्कालीन लेखपाल से मिलीभगत कर ग्रामसभा की सुरक्षित तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। विजय कुमार के मुताबिक, करीब पौने दो बीघा जमीन राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कब्जा कर 20-20 लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से बिक्री की गई और अब भी वहां अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच लाख की सहायता का प्रस्ताव, प्रशासक पद से हटाने की प्रक्रिया
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परिजनों को न्याय का भरोसा देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हत्या के मामले में आरोपी प्रशासक को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे प्रशासक पद से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें