फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती नहीं शुरू हुई तो होगा आंदोलन

Thu, 11 Jun 2015 11:41 PM IST
ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह सौ सहायक अध्यापकों की भर्ती की काउंसिलिंग तिथि घोषित न होने से नाराज बीटीसी प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में भर्ती
विज्ञापन


 प्रक्रिया 13 दिसंबर से लंबित है। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अगर भर्ती शुरू नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर लेने के बावजूद भी शासन द्वारा काउंसिलिंग तिथि घोषित नहीं की जा रही है, जिससे प्रशिक्षितों में रोष है। संयोजक रमा शंकर यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगें पूर्ण नहीं हुईं

 तो जिले के संपूर्ण प्रशिक्षितों की टोली प्रदेश स्तर पर विधानसभा का घेराव के लिए बाध्य होगी। धरना के दौरान पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने प्रशिक्षितों से बताया कि बीटीसी प्रशिक्षुओं का ज्ञापन शासन स्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


पर प्रेषित कर दिया गया है। इस मौके पर कामरान, पंकज यादव, विनय उपाध्याय, गुलामुद्दीन, पंकज चौरसिया, कन्हैया, राजेश, कमलेश, सुरेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें