फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के समर्थन मूल्य में 75 रुपये का इजाफा

Tue, 29 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं खरीद का लक्ष्य तो अभी नहीं निर्धारित हुआ है लेकिन इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य में 75 रुपये का इजाफा किया है। इस वर्ष गेहूं की खरीद 1525 रुपये प्रति कुंतल की दर से की जाएगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से गेहूं खरीद का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है। एक-दो दिन में लक्ष्य निर्धारित हो जाने की संभावना है। पहली अप्रैल से होने वाली गेहूं की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 44 क्रयकेन्द्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया था। इनमें मार्केटिंग के 16, पीसीएफ के 21, कर्मचारी कल्याण निगम के 3 एवं एनसीसीएफ के 4 क्रयकेन्द्र खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। एफसीआई की तरफ से 2 क्रयकेन्द्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है।

इस वर्ष गेहूं की खरीद के लिए शासन की तरफ से समर्थन मूल्य में इजाफा किया गया है। पिछले वर्ष 1450 रुपये प्रति कुंतल की दर से किसानों से गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार 75 रुपये अधिक यानी 1525 रुपयेे प्रति कुंतल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। परिवहन दर का निर्धारण कर लिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। अब जबकि खरीद शुरू होने में गिनती के दिन शेष रह गए हैं इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पिछले वर्ष शासन की ओर से जिले को 24 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 58 क्रयकेन्द्र खोले गए थे। इस दौरान 16 हजार 608. 96 एमटी की खरीद हुई थी। यह खरीद 3042 किसानों से की गई थी। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि गेहूं की खरीद की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें