फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजोन की परत कमजोर होने से मानव जीवन को बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। नगर क्षेत्र सैदपुर स्थित संजय वन विहार में बृहस्पतिवार को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचारों से लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्य अतिथि अनूप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से ओजोन की परत कमजोर होती जा रही है, इससे मानव जीवन को खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 16 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। धरती पर जीवन को पनपने के लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ा है। वक्ताओं ने कहा कि जंगलों की कटाई कर असंतुलन पैदा किया जा रहा है। गाड़ियों ने हवा को प्रदूषित कर कर दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन विद संतोष कुशवाहा ने कहा कि दिन पर दिन बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियों के कारण आज हमारे जीवन को बचाने वाली ओजोन परत को खतरा पैदा हो गया है। इसे रोकने के हर संभव प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर सभासद हिमांशु सोनी गनपत, रियाज उर्फ बाबा, अंकित वर्मा, सोनू पंडित, वन दरोगा कैलाशपति यादव, वनरक्षक जितेश यादव, वनरक्षक विजय चौहान, बब्बर सिंह यादव, कन्हैया यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सनेउल्लाह सन्ने ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें