फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर से हमारा पुराना नाता रहा है : मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम मे पहला बिगुल फुकने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डेय के 159वां पुण्यतिथि पर जन्मस्थली नगवां बलिया में शहीद को श्रद्धाजलि देने जा रहे दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के बुधवार को सांयकाल जनपद आगमन पर उनके स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए धर्मराज जायसवाल उर्फ धन्नू ने बताया कि सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बलिया के नगवा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय के 159 वे पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली से बलिया जाते समय गाजीपुर के प्रवेश द्वार महाराजगंज में उनके वाहनो का काफिला रोका गया और उनके फुल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
20 मिनट के अपने प्रवास के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि गाजीपुर से हमारा पुराना नाता रहा है ताली एक हाथ से नही बजती इसके लिए हम दोनो को मिलकर प्रयास करना पड़ता है, हमारे शुरूआती दिनो के साथी हमे आज भी उसी गर्मजोशी व अंदाज मे मिलते है जिसके हम कायल है और गाजीपुर भोजपुरी समाज में एक अहम भूमिका निभाता रहा है। इस अवसर पर डाॅ. धमेन्द्र, मनीष जायसवाल, राजू, मुन्ना, विक्रम, अंशु, हर्ष, अंजनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें