अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वाधान में सोमवार को एक बैठक का आयोजन बरही गांव में संपन्न हुआ। बैठक में स्थानीय सेहदा ताल से पानी के निकास की व्यवस्था न होने से किसानों के व्यापक नुकसान पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि सेहदा ताल से पानी निकास न होने किसानो का कृषि कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रशासन के लोगो का इस समस्या के प्रति बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी यह लोग किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बने हुए है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक में रामकरन यादव, सुदर्शन यादव, बृजेश शर्मा, शिवपूजन यादव, हरि यादव, चतुरी यादव, लालता यादव, हरिहर चौहान, महेंद्र पटेल, मन्नी चौहान सहित अन्य लोग रहे। बैठक की अध्यक्षता श्यालाल राजभर ने किया।