सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक रविवार को टैक्सी स्टैंड स्थित एक मैरेज हाल में हुई। इसमें जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने कहा कि मनोज सिंह हत्याकांड एवं लूट का अभी तक खुलासा नहीं किए जाने पर समिति के सदस्यों में काफ ी आक्रोश है। चेतावनी दी कि जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं एवं मैनेजर मैनेजर हत्याकांड के बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस दौरान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही जिले में हुई घटनाओं का पर्दाफ ाश करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आंदोलन की रणनीति एवं रूपरेखा तय करने के लिए 26 अप्रैल को बृजराज सिंह के अहाता दुर्गा चौक सकलेनाबाद में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जवाहर वर्मा, अबू फ खर, गौतम मिश्र, रणजीत सिंह, दुर्विजय बिंद, शकील अहमद, श्रीप्रकाश केशरी, राजेन्द्र वर्मा, सतुन सिंह, कमलेश लाला, रामशबद सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद बिंद, बटुक नारायन आदि थे।