फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Sun, 19 Apr 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कौमी एकता दल 25 अप्रैल को मुहम्मदबाद स्थित शहीद पार्क में दिन में 11 बजे से धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान कौएद की ओर से कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई आदि जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन



धरना-प्रदर्शन की सफलता की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को यूसुफपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय एवं भांवरकोल ब्लाक परिसर में दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।


 जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव में जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड बनाने के नाम पर गरीबों से धन उगाही की जा रही है। कहा कि पात्र व्यक्तियों का नाम आवास वाली सूची से हटाकर अपात्र व्यक्तियों से अवैध धन की वसूली कर उनका नाम सूची में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान रामायण सिंह, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, फेंकू सिंह यादव, कलीम खां झन्ने, त्रिवेणी राम, लक्ष्मण, कैप्टन भैया जी यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें