फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की प्रतीक्षा में होगी आसानी

Sun, 14 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रविवार को औड़िहार जंक्शन पर यात्री प्रतीक्षालय एवं सिधौना में हाल्ट स्टेशन का का लोकार्पण करेंगे। राज्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद शनिवार औड़िहार जंक्शन एवं सिधौना हाल्ट पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा। रेलवे के कर्मचारी शनिवार कोयुद्ध स्तर पर कार्य करते रहे।
विज्ञापन


 रेलवे के कई आला अफसरों की देखरेख में तैयरियां की जाती रहीं।कई अधिकारी जंक्शन पर कैंप किए हुए हैं। औड़िहार जंक्शन पर प्लेटफार्म के गड्ढों को ठीक करने के लिए पिचिंग कराई जा रही है। वहीं यार्ड में फेंसिंग वाल की रातों-रात रंगाई कर दी गई। पश्चिमी सिरे पर स्टेशन के बाहर नया कूड़ा घर बना दिया गया।


 टिकट हाल के किनारे लंबे अरसे से सूखे दो गुलमोहर के पेड़ों को आनन-फानन में काटकर उसके मुख्य तने को आकर्षक रंगों में रंगकर आकर्षक बना दिया गया है। यात्री प्रतीक्षालय को और आकर्षक बनाने के लिए अधिकारियों ने डिजाइन में बदलाव करके उसके सभी किनारों पर स्टील खंभों से आकर्षक शेड का निर्माण करवा दिया।
विज्ञापन


शेड में बहुरंगी बेंच लगाई जा ही हैं। दिनभर मजदूर इनको दुरुस्त करने में लगे रहे। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दिन में एक बजे सिधौना में हाल्ट स्टेशन का उद्घाटन करेगे।


उसके बाद वे 2 बजे  औड़िहार जंक्शन पहुंचेंगे और वहां प्लेटफार्म 2-3 के मध्य बने यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण करेंगे। व्यवस्था की देख-रेख में सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर आईसी सुभाष, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 स्टेशन पर हो रहे कार्य का जायजा देर शाम वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय राहुल श्रीवास्तव ने लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें