निकाय प्रतिनिधियों के हितों की रक्षा करने के लिए विधान परिषद के चुनाव
में ताल ठोकी है। यह बात स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार को पत्रकारों
से व्यवसायी व एमएलसी चुनाव के निर्दल प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने कही।
उन्होंने कहा कि वे जिले विकास करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
उन्होंने
कहा कि उनके परिवार का राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है। कई सदस्य विधान
परिषद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह बदलाव के लिए कुछ कर गुजरने का
जज्बा लेकर राजनीति में आए हैं।
सपा से टिकट नहीं मिलने पर टिप्पणी करने से
इनकार करते हुए कहा कि वे लोगों के सहयोग से मैदान में उतरे हैं और उनके
सहयोग से ही चुनाव में जीतेंगे।