फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिविल बार एसोसिएशन के पांच पदों पर 20 दिसंबर को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सभी पदों पर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर दिया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। पांच पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, वरिष्ठ कार्यकारिणी छह सदस्य और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पद पर एक- एक उम्मीदवार के नामांकन करने से निवार्चन तय माना जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय, महासचिव और सह- सचिव प्रशासन पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी आमने- सामने हैं, जिनके समर्थक अधिवक्ता मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए दिन- रात एक करने में जुट गए हैं। हर वर्ष की तरह वित्तीय वर्ष 2023- 24 सत्र के लिए सिविल बार संघ में पदाधिकारी का चुनाव होना है। इसके लिए 20 दिसंबर को मतदान सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा। कुल 918 मतदाता पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर किशोर यादव, गोपालजी लाल श्रीवास्तव, रामयश यादव और आत्मा यादव चार प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार श्रीवास्तव और शशिकांत मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए चार प्रत्याशी आमने- सामने हैं। इस संबंध में चुनाव अधिकारी अखिलेश राय और शशि ज्योति पांडेय ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें