फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियारी गांव स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे विभिन्न पार्टी के नेताओं ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल मूर्ति बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचे एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, सैदपुर पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद शाही ने पहुंचकर मूर्ति मरम्मत और एक हफ्ते बाद नई मूर्ति लगाने के आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर एक बजे धरना समाप्त हुआ। सपा के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को आए दिन अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, जो काफी निंदनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और प्रतिमा के पास पुलिस की ड्यूटी लगानी चाहिए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश राजभर ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई शासन प्रशासन को करना चाहिए। कोतवाल तारावती ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत के बाद धरना समाप्त हो गया है।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप यादव, संतोष यादव, रामप्रवेश गोड़, सोनू चक्रवर्ती, विनीत कुमार, अखिलेश राम, सैनिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष मौर्य, हरकेश कुमार, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, रवि कुमार, तेज बहादुर राम सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें