फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मतदाता सूचीः चुनाव में 29 वर्ष तक के मतदाताओं की महत्वपूर्ण होगी भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव इस बार कई मायनों में खास होगा। 29 वर्ष तक के मतदाताओं की भूमिका चुनाव में काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इनकी संख्या छह लाख से अधिक है। इनमें भी 18-19 वर्ष के 57 हजार से अधिक ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि अभी यह संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मतदाता सूची में जिन किसी का नाम पंजीकरण होने से छूटा है तो वह अपना नाम निरंतर पुनरीक्षण के दौरान शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर जारी की गई विधानसभा वार मतदाता सूची में 29 लाख 23 हजार 32 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 15 लाख 41 हजार 992 पुरुष और 13 लाख 80 हजार 955 महिला और 85 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर नजर करें तो महिला मतदाताओं की संख्या इस बार 53441 बढ़ी हैै। जबकि 18-19 आयु वर्ग के कुल 44 हजार 345 युवा मतदाताओं का नाम जोड़ा गया, वर्तमान में कुल युवा मतदाता 57 हजार 945 मतदाता सूची में पंजीकृत है। जबकि 20-29 आयु वर्ग के मतदाता की संख्या 5 लाख, 40 हजार 74 थी, लेकिन वर्तमान में 6 लाख 7 हजार 97 है। इस आयु वर्ग में 67 हजार 23 मतदाता की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

विधानसभा वार मतदाता सूची पर एक नजर
विस - कुल मतदाता- 18-19 वर्ष के मतदाता
जखनिया 453211-10217
सैदपुर-414232-9143
गाजीपुर -376449-7904
जंगीपुर-385381-7726
जहूराबाद-421518-7193
मुहम्मदाबाद-4333301-6677
जमानिया -438940-7085
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें